फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की पाठशाला में सीखा स्वच्छता का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ने के बाद एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र संघ पदाधिकारियों ने इस पर क्रियान्वयन करने की तैयारी कर दी है। निर्णय लिया गया है कि 15 सितंबर को छात्र और शिक्षक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक में पिछले दिनों नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पीएम मोदी की पाठशाला में बताई गई बातों पर चर्चा की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्र नेताओं से परिसर में हर सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया था, जिस पर छात्र नेताओं ने निर्णय लिया कि 15 सितंबर से परिसर में हर सप्ताह साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए छात्र नेताओं ने परिसर के विभिन्न विभागों में जाकर शिक्षकों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। इसके बाद छात्र नेताओं ने परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला से मिलकर परिसर की समस्याओं पर बातचीत की। कहा कि विवि ने बस संचालन का शुल्क लेने के बावजूद अभी तक सेवा का संचालन शुरू नहीं किया है। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, महासचिव बृजेश खाती, पवन बिजल्वाण, योगेश उनियाल, प्रदीप सजवाण, अंकित सजवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें