नई टिहरी। टिहरी झील पर प्रतापनगर को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन डोबरा-चांठी पुल के निर्माण पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अपने हिस्से का बजट न देने पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रोष जताया है।
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी से डिजायन तैयार होकर पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने तत्कालीन हरीश रावत सरकार से राज्य के मद से पुल निर्माण का धन स्वीकृत करवाने में सफल रहे थे। पुल निर्माण को केंद्र एवं राज्य सरकार ने 50-50 फीसदी धनराशि देनी थी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का 74 करोड़ 95 लाख की धनराशि उपलब्ध नहीं करवाई। पूर्व विधायक नेगी ने सीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि डबल इंजन की सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि पुल का काम जल्द पूरा होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बावजूद डबल इंजन की सरकार ने प्रतापनगर की जनता को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने पुल निर्माण को जल्द बजट न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।