फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण मिलने पर विभाग ने रोका ठेकेदार का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ताछला-नौर मोटर मार्ग सुधारीकरण का कार्य मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। मार्ग पर जून में लगाए गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की शिकायत पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, तो कार्यों में गुणवत्ता की कमी पाई गई। जिस पर ठेकेदार का भुगतान रोककर दोबारा से काम करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड नरेंद्रनगर में ताछला-नौर मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग की सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर सुरक्षा दीवार भी लगाई जा रही है, लेकिन कुछ माह पूर्व बनाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। प्रधान जगत सिंह रावत, धूम सिंह असवाल, हुकुम सिंह रावत, सिद्धार्थ, समीर का कहना है कि मार्ग पर चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य में मानकों को धत्ता बताते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

कोट
ताछला-नौर मार्ग पर कुछ स्थानों में घटिया निर्माण कार्य पाया गया है। ऐसे में ठेकेदार का भुगतान रोककर दोबारा काम करने को कहा गया है। अब बरसात के रुकते ही ठेकेदार को नियत समय पर काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

-रचना थपलियाल, ईई, एडीबी नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें