फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 15 सूत्री मांगों के संबंध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना, 26 से 30 सितंबर तक विधायकों, मंत्रियों को ज्ञापन, चार अक्तूबर को देहरादून में महारैली निकाली, नौ से 11 अक्तूबर तक प्रत्येक जिला मुख्यालय में कार्य बहिष्कार, मशाल जुलूस निकाला जाएगा। कर्मियों ने विभिन्न विभागों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों के अनुसार सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू करने समेत 15 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर दीपिका तिवाड़ी, ऋतु नेगी, सुषमा भट्ट, मधु तोमर, आमोद नौटियाल, अजयपाल पंवार, गोपाल रावत, जसवंत पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें