फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाईयों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड अंशकालिक दाई संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जीने लायक सम्मान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से दाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देकर जच्चा-बच्चा की सुरक्षा कर रही है, लेकिन सरकार उनके हितों को कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

अंशकालिक दाई ने संगठन ने संरक्षक भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वर्ष 2007 से सेवाएं दे रही दाइयों को मानदेय के रूप में केवल चार सौ प्रतिमाह निर्धारित है। उसका भुगतान भी समय पर नहीं होता है, जबकि दाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टर, एएनएम के अभाव में सुरक्षित प्रसवकालीन सेवाएं देकर जच्चा-बच्चा की सुरक्षा कर रही है। लेकिन सरकार मानदेय वृद्धि से समेत अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। इस मौके पर सीटू के अर्जुन रावत, सूरजा आर्य, सावित्री राणा, रुकमा राणा, शांति सजवाण, मक्खी देवी, पुष्पा सेमल्टी, कांता चमोली, सकला, कुसुम, राजू, पानपति, गीता, देवेश्वरी, रीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें