नई टिहरी। टिहरी दुग्ध संघ के कर्मचारियों को 12 माह से वेतन भुगतान न होने से आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से दुग्ध संघ को यातायात अनुदान नहीं मिलने के कारण दुग्ध संघ को एक करोड़ 47 लाख का अतिरिक्त व्यय भार वहन करना पड़ा।
सहकारी दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि चमोली, उत्तरकाशी और श्रीनगर दुग्ध संघ को जिला योजना से यातायात व्यय दिया गया, लेकिन टिहरी दुग्ध संघ को जिला योजना से बजट निर्गत नहीं किया गया। ज्ञापन पर संगठन के अध्यक्ष एसएस पंवार व सचिव प्रताप सिंह राणा के हस्ताक्षर है। वहीं चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ ने 26 वर्षों की सेवा पर एसीपी का लाभ देने और ग्रेड वेतन 4200 करने की मांग की गई। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, मोहन सिंह पंवार, बिजल दास व भगवती प्रसाद भद्री के हस्ताक्षर हैं। इधर, पीजी कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने की मांग की। ज्ञापन पर छात्र संघ अध्यक्ष गौरव रावत, सतवीर सिंह राह व सत्यम रावत के हस्ताक्षर हैं।