फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त उतराखंड बनाना ही प्रथम लक्ष्य: त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि सरकार का फोकस पर्यटन और कृषि पर है। कहा कि पीएम आवास योजना के तहत एक लाख 40 हजार मकान 2021 तक बनकर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि दीपावली तक 8 हजार घरों को सोलर ब्रिफकेस दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य रेल परियोजना और ऑल वेदर रोड को समय पर पूरा करना है। देहरादून में संस्कृति ग्राम की स्थापना की जाएगी। टाटा ने देहरादून में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की स्वीकृति दी है, जिसके लिए जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐच्छिक चकबंदी की भी अपील की। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को ध्यान में रखते हुए चौखुटिया में नई हवाई पट्टी, चिन्यीलीसौड़ और गौचर पट्टी का विस्तार किया जा रहा है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी बांध प्रभावितों समेत 15 सूत्री मांगपत्र सौंपकर समस्याएं बताई। इस मौके पर विधायक शक्तिलाल शाह, विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, बेबी असवाल, नारायण सिंह राणा, खेम सिंह चौहान, दिनेश डोभाल, मदन रावत, विनोद रतूड़ी, कीर्ति सिंह नेगी, घनश्याम नौटियाल, संदीप रावत, अनुसूया नौटियाल, चंद्र किशोर मैठाणी, रामलाल नौटियाल, नलिन भट्ट, जयेंद्र सेमवाल, अतर सिंह तोमर, विक्रम कठैत, रघुवीर पंवार, नरेश नेगी, उदय रावत, जगदंबा बेलवाल, अबरार अहमद, रागिनी भट्ट, सुषमा उनियाल, मनोज नकोटी, अनीता कंडियाल, रजनी सजवाण, विद्या नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीएम की घोषणाएं-
-नई टिहरी में पार्किंग
-धनोल्टी की तर्ज पर नई टिहरी के डाईजर में ईको पार्क।
-टिहरी झील को बेहतर पर्यटन स्थल बनाने।
-नई टिहरी, चंबा में आधुनिक शौचालय।
-कोटी में हेलीपैड।
-कोश्यारताल पंपिंग योजना के द्वितीय चरण की स्वीकृति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें