नई टिहरी। आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए जिला मुख्यालय में नागरिक संवाद एवं सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। विकास भवन में स्थापित किए गए संवाद केंद्र का शुभारंभ करते हुए विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर शुरू किए गए संवाद केंद्र के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए टोल फ्री नंबर 08130313910 स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या दर्ज करा सकेगा। वह शिकायत संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि जो भी शिकायतें दर्ज की जाएंगी उनका निस्तारण एक निश्चित समय सीमा में करने के बाद संबंधित को सूचना दी जाएगी। केंद्र में पहले दिन ही समाज कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग से जुड़ी छह शिकायतें दर्ज की र्गइं। इस मौके पर जाखणीधार प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, अनुसुया नौटियाल, सूचना सेवा के प्रबंधक बृजेश कुमार, प्रवीण पंवार, सुशील सकलानी, प्रवीन उनियाल और मोनिका आदि मौजूद थे।