फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक स्थगित, प्रधानों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़/नरेंद्रनगर। ग्राम प्रधानों की ओर से ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी के चलते बृहस्पतिवार को जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक नहीं हो पाई। अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लॉक कार्यालय से बैरंग लौटना पड़ा। चंबा, नरेंद्रनगर, जाखणीधार और कंडीसौड़ ब्लॉक में भी तालाबंदी जारी रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन एक सितंबर से पंचायत राज एक्ट लागू करने, प्रधानों को प्रति माह पांच हजार मानदेय देने, राज्य वित्त में कटौती वापस लेने की तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रधानों की ओर से ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी के चलते आज जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक नहीं हो पाई। मांग के समर्थन में प्रधानों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवर परमार, जिलाध्यक्ष वासु भट्ट, सोबत सिंह कैंतुरा आदि ने प्रदर्शन किया।
नरेंद्रनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर में मांग के समर्थन में कमल सिंह रावत, आनंद सिंह भंडारी, सुशीला देवी, सरिता रौतेला, जाखणीधार में राजेंद्र कुमाईं, रमेश खरोला, रमेश कुमाईं, रेखा देवी, आशा देवी आदि धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें