फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता आंदोलनकारियों को शहीद का दर्जा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सोनिका ने लंबित प्रकरणों का पुन: परीक्षण करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षण की रिपोर्ट पर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा आंदोलनकारियों के मामलों पर शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में आंदोलनकारी समिति ने डीएम से जाखणीधार कुम्हारधार निवासी लापता आंदोलनकारी आत्माराम अमोला और गोपाल दत्त सेमवाल ग्राम पजियाड़ा को शहीद का दर्जा देकर उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। डीएम ने कहा कि मामले में शासनादेश के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने शहीद गंभीर सिंह कठैत को शहीद का दर्जा देने के बाबत शासन को फिर से अनुस्मारक पत्र भेजने की बात कही है। डीएम ने महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र भेजने की बात कही। बैठक में एडीएम डा. एसके बरनवाल, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, एसडीएम चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, नुपुर वर्मा, समिति के सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम बिष्ट, नरेंद्र राणा, दिनेश डोभाल, डा. राकेश भूषण गोदियाल, उपेंद्र थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें