फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल पट्टी के काश्तकारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लंबे समय से चंबा-मसूरी फलपट्टी के काश्तकारों की भूमिधरी अधिकार की ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो जाएगी। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बृहस्पतिवार को काणाताल में काश्तकारों की बैठक में समन्वय समिति का गठन कर नए शासनादेश की जानकारियां दी गई। कहा गया कि तीस साल पूरा हो चुके पट्टों को भी मालिकाना हक दिया जा रहा है। इसका लाभ चाहने वाले काश्तकार जल्द आवेदन कर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर दें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंबा-मसूरी फलपट्टी के काश्तकारों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक धन सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि भूमिधरी अधिकार लेने के लिए सभी काश्तकारों को लीज रेंट भरना अनिवार्य है। कहा कि जिन काश्तकारों के पट्टे निरस्त हुए हैं, ऐसे पट्टों का नवीनीकरण होने के बाद ही इसका लाभ मिल सकेगा। बताया कि फलपट्टी के अलावा भी जिनके पट्टों को तीस साल पूरे हो गए हैं, ऐसे लोगों को भी मालिकाना हक दिया जा रहा। बताया कि अभी तक 18 लोगों ने लीज रेंट जमा कर अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर दी हैं। इन्हें जल्द ही भूमिधरी अधिकार मिल जाएगा। एसडीएम चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में समन्वय समिति बनाई गई है। समिति आवेदन पत्रों की जांच करेगी। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, वीरेंद्र नेगी, सीपी डबराल, उदय रावत, जगदंबा बैलवाल, गिरवीर रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें