फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुंग गदेरे पर तीन साल से नहीं बना पैदल पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में ग्याहरगांव और हिंदाव पट्टी के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली पैदल पुल तीन साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है। पुल बनाने के लिए जिला पंचायत की ओर से प्रशासन को भी प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन कोई भी आपदा से टूटे पुल बनाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ढुंग गाड़ पर सांगों नामे तोक पर बना पैदल पुल 31 जुलाई 2014 को आई आपदा में बह गया था। तब से ग्रामीण लगातार पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन तीन साल बाद भी पुल नहीं बनने से ग्राम कोट, गनवाडी, चांजी, हडियाणा, चमोलगांव, सिलोस, कठूड़, ढुंग-बजियाल गांव, करखेड़ी, अखोड़ी और नैलचामी के दर्जनों गांवों के लोगों को उफनते गदेरे में जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। कोट गांव के लोगों की खेती नदी पार होने से सबसे अधिक परेशानी उन्हें उठानी पड़ रही है। सप्ताहभर पहले ही एक महिला नदी के बहाव में बह गई थी, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसे बचा लिया गया। प्रधान सुमन नैथानी, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह रावत, मित्रानंद नैथानी, जमुना प्रसाद, शंभू प्रसाद, सैन सिंह, चंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष उसी क्षेत्र की होने के बावजूद तीन साल में पुल नहीं बन पाया है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या को देखते हुए पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें