फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उपभोक्ताओं के पास राशन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करवाने का आखिरी मौका 31 जुलाई तय की गई है। निर्धारित तिथि तक आधार नंबर जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का राशन बंद हो सकता है। अभी तक जिलेभर में 77.20 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही अपने आधार लिंक करवाएं हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के एक लाख 57 हजार 353 राशन कार्डों की छह लाख 97 हजार 585 यूनिट है, लेकिन अभी तक पांच लाख 38 हजार 515 यूनिटों के ही आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक हो सके हैं। जबकि एक लाख 59 हजार 72 यूनिटें आधार से नहीं जुड़ पाई है। प्रत्येक राशन कार्ड में जीतने सदस्य हैं, सभी सदस्यों का आधार नंबर लिंक होना सरकार ने जरूरी कर दिया है। जिला पूर्ति विभाग लंबे समय से कार्ड धारकों को अपने-अपने क्षेत्र के सहकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के पास आधार नंबर उपलब्ध करवाने को अभियान चला रहा है। अब ऐसे उपभोक्ताओं के पास 31 जुलाई तक आधार जमा करवाने का आखिरी मौका होगा। इसके बाद आधार न जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं का सरकारी राशन सरकार बंद हो सकता है।

कोट
जिलेभर में अभी तक 77.20 फीसदी उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड जमा करवाएं हैं। सरकार के निर्देशानुसार अवशेष उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक आधार जमा करवाने का आखिरी मौका दिया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिकाधिक उपभोक्ताओं के आधार जमा हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिल्पी शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी, टिहरी गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें