फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की उपेक्षा कर रही है भाजपा सरकार: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसानों के लिए ठोस नीति नहीं बनाए जाने पर भाजपा सरकार पर हल्ला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में किसानों की उपेक्षा हो रही है, जिससे उन्हें आत्महत्या करनी पड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वाड़ी गांव में मृतक राजकुमार के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सूबे के किसानों का ऋण माफ न किया जाना भाजपा की उपेक्षापूर्ण नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके खिलाफ संगठन आंदोलन खड़ा करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसानों के हित के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने भी परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, साहब सिंह सजवाण, भिलंगना प्रमुख विजय गुनसोला, गिरजा दास, सोबन सिंह नेगी, राजेश्वर बडोनी, शक्ति जोशी आदि मौजूद थे।

इनसेट-
धनै थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन
स्वाड़ी गांव में पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह और पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ पूर्व स्थानीय विधायक दिनेश धनै दिखाई दिए। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री धनै की कांग्रेसियों के साथ इस तरह नजर आने से सियासी गलियारों में खबरों का बाजार गर्म कर दिया है। चर्चाएं हैं कि धनै जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। वहीं इससे धनै विरोधी गुट में भी हलचल पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें