फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स में भर्ती के लिए भा रही निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्थानीय युवाओं को पुलिस की ओर से शुरू की गई निशुल्क कोचिंग सुविधा खूब भा रही है, जिससे सवा महीने पहले पुलिस और सेना भर्ती के लिए शुरू की गई इस मुहिम में अब तक तीन सौ से अधिक युवा फोर्स में भर्ती होने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेकिन बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ते देख पालिका का बारातघर छोटा पड़ने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से कोचिंग के लिए एससीईआरटी का हॉल देने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस थाने में नियुक्त थाना प्रभारी आरके सकलानी ने एक नया प्रयोग करते हुए बेरोजगार युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए उन्हें दक्ष बनाने का बीड़ा उठाया था। पिछले माह चार जून से पालिका के बारातघर में शुरू की गई निशुल्क कोचिंग में अब तक 335 युवा-युवतियां फोर्स में भर्ती होने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। थाना प्रभारी की इस मुहिम का स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा कर रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए दिनों दिन बढ़ रही युवाओं की तादाद के चलते पालिका का बारातघर छोटा पड़ने लगा है। जिससे स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से एससीईआरटी का खाली पड़ा हॉल प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्रसंघ के अध्यक्ष हरेंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल, रविंद्र दत्त सकलानी, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, विनोद गंगोटी और मदन सिंह पंवार ने कहा कि युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें