फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के कंडियालगांव-रैका मोटर मार्ग का निर्माण दस साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीण कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। लेकिन पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सरकार ने वर्ष 2006-07 में कंडियालगांव-रैका 10 किमी मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत किया था, लेकिन 10 साल में केवल पांच किमी मार्ग भी नहीं बन पाया। पांच किमी मार्ग कुड़ियालगांव तक बना भी है, लेकिन डामरीकरण के अभाव में खस्ताहाल बना है। ग्रामीण जानजोखिम डालकर सफर कर रहे हैं। जबकि आगे के पांच किमी मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से रैका, किमखेत, बेजाबागी आदि गांव के ग्रामीण 10 से 12 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। सोमवार को कुड़ियाल गांव के प्रधान अटल सिंह जरधारी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राणा आदि ने डीएम सोनिका से मुलाकात कर पीएमजीएसवाई की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण कई किमी पैदल से लेकर आधा-अधूरे पड़े मार्ग पर चल रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग को सड़क का डामरीकरण और अवशेष का निर्माण शुरू करने की मांग कर चुके हैं। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने जल्द खस्ताहाल सड़क का डामरीकरण और पांच किमी मार्ग का नवनिर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें