फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर लगाने पर प्रबंधक पर पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। शनिवार को डीएम सोनिका ने विकास भवन में सफाई का जायजा लिया। वहां से बौराड़ी बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचने पर उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति पर फिल्म के पोस्टर लगाए जाने पर त्रिहरी सिनेमा के प्रबंधक से पांच हजार रुपये का अर्थदंड वसूलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएमएस को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाने को भी कहा है।
विज्ञापन

बौराड़ी बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पालिका को वहां विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने और रंगरोगन करने को कहा है। वहां गणेश चौक के पास सार्वजनिक संपत्ति पर फिल्म का पोस्टर लगा मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सिनेमा हाल के प्रबंधक पर सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। टीजीएमओ और यातायात कंपनी को टिकट घर के सामने कूड़ादान रखने को कहा। पालिका को यात्रियों के बैठने के लिए बैंच लगवाने, शौचालय में पानी और सफाई व्यवस्था चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए। इंदिरा अम्मा भोजनालय में भी सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा. योगेंद्र थपलियाल, एसडीएम चतर सिहं चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें