फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की टीम ने 25 दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगरक्षेत्र के करीब 25 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षक कर मानकों की अनदेखी पर आठ दुकानदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने आंचल डेरी के प्लांट का निरीक्षण किया। डेरी में गंदगी, दूध कलेक्शन स्थान पर जाली न होने पर दो नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर जाली लगाने, प्लांट में सफाई व्यवस्था बनाने को कहा, जबकि बौराड़ी बस के आसपास बिना लाइसेंस की चल रहे छह होटल और ढाबे वालों को नोटिस जारी कर तत्काल लाइसेंस लेने को कहा। दो फल की दुकानों में सड़े फल मिलने पर उन्हें नष्ट कर भविष्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बौराड़ी से नई टिहरी तक 25 दुकानों का निरीक्षण कर कूड़ादान रखने, ताजा खाना परोसने, पीने के पानी के लिए आरओ लगाने, लाइसेंस लेने, प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी न फैलने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि दूसरी बार मानकों में अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें