फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने सड़क नहीं खोली तो छात्रों ने खुद ही उठाए हथोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



घनसाली (टिहरी)। बूढ़ाकेदार-मरवाड़ी मोटर मार्ग बंद होने से यातायात संचालन ठप पड़ा है, जिससे मेड, मरवाड़ी, आगर और निवाल गांव के छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। पीएमजीएसवाई ने जब सड़क खोलने के प्रयास नहीं किए गए तो छात्रों ने खुद ही घन और हथोड़ा उठाया और सड़क खोलने में जुट गए।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार-मरवाड़ी मोटर मार्ग बारिश के कारण तीन दिनों से जगह-जगह बंद पड़ा है। इससे लोगों के साथ ही 10 किमी दूर बूढ़ाकेदार इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्र भी तीन दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने पीएमजीएवाई से सड़क खोलने की मांग की लेकिन विभाग सड़क खोलने की जहमत नहीं उठा रहा है। तीन दिनों से स्कूल नहीं जा पाने के कारण शुक्रवार को छात्रों ने खुद ही घन और हथोड़ा उठाकर पत्थर तोड़ने का काम शुरू किया। भागीरथ राणा, प्रेम सिंह, बावन सिंह, भगवान सिंह, जबर सिंह और प्रीतम सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने पर विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने पीएमजीएसवाई के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें