फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिया गांव में तीन दिनों से पसरा है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कठिया गांव में तीन दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। गांव में निवासरत 25 परिवारों की रातें मोमबत्ती के सहारे कट रही है। बरसात में ऊर्जा निगम की लापरवाही कठिया गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। बिजली गुल होने के कारण गांव के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज नहीं होने के कारण शो पीस बने हुए है।
विज्ञापन

विकासखंड नरेंद्रनगर के कठिया गांव में तीन दिन से ग्रामीण लालटेन के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। लाइट नहीं होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। उपभोक्ताओं के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। जिससे वे अपने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। प्रधान नरेंद्र सिंह का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांव के आसपास जंगल होने के कारण रात के समय जंगली जानवरों का गांव में घुस जाने का खतरा बना हुआ है। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर गांव के लोगों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई बहादुर सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली बाधित हुई है। नया ट्रांसफार्मर पहुंच चुका है। आजकल में ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें