फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानापूर्ति साबित हुआ बहु उद्देशीय शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार को विकास खंड मुख्यालय में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर महज खानापूर्ति साबित हुआ। शिविर में स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल न लगने के कारण दूर दराज से आए दिव्यांगों को बिना स्वास्थ्य परीक्षण और प्रमाण पत्र के बैरंग लौटना पड़ा। 40 लोगों को जाति, स्थायी और आय प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 150 लोगों ने विधवा, विकलांग और वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन पत्र, बैंक पास बुक नंबर और आधार लिंक करने के लिए आवेदन पत्र सौंपे।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में प्रमाण पत्र और जरूरी सामान के लिए 25 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का स्टाल न लगे होने के कारण दिव्यांग निराश हुए। शिविर में जखन्याली से पहुंची दिव्यांग सोनिका की मां गोदांबरी का कहना है कि जब शिविर में डॉक्टरों को नहीं पहुंचना था, तो अधिकारियों को पहले ही इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। मकान सिंह का कहना है कि उन्हें बताया कि शिविर में डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। यहां आकर पता चला कि कोई भी डाक्टर शिविर में नहीं आया है। सीडीओ आशीष भट्टगांई ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यिूटी केदारनाथ में होने के कारण वे शिविर में नहीं पहुंच पाए है। शिविर में पहुंचे सभी दिव्यांगों का नाम और पता नोट कर लिया गया है। उनको सुविधा देने के लिए जिला मुख्यालय पर जल्द शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, तहसीलदार वाईएस रावत, मोहन लाल आर्य,लक्ष्मी प्रसाद, चंद्र मोहन बिष्ट, नीलम रोमला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें