फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के रोजगार का जरिया बनने लगा हाइड्रो संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार का जरिया बन रहा है। संस्थान के प्रयास से इस वर्ष 40 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए चयन हुआ है। वर्ष 2014 में पहले बैच के पासआउट होने से अब तक दो सौ से अधिक छात्रों को संस्थान के प्रयासों से विभिन्न कंपनियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट से रोजगार मिला है। जबकि पहली बार संस्थान में अध्ययरत 90 छात्रों का गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान अपने शुरूआती दौर से ही पासआउट होने वाले छात्रों को प्लेसमेंट देने से लेकर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल करवाने को प्रयासरत है। संस्थान प्रबंधन छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट, नई तकनीकी ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं सफलता पाने के लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रोफेसरों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पढ़ाने, गोष्ठियां, सेमिनारों के माध्यम से जानकारी देने का प्रयास कर रहा है। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष भी बीटेक से पासआउट 40 छात्र-छात्राओं को देश के मल्टीनेशनल कंपनियों को लिए कैंपस प्लेसमेंट से चयन हुआ है। जबकि गत तीन वर्षो में 160 से अधिक छात्रों ने प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार हासिल किया है। वर्ष 2017 की प्रतिष्ठित गेट परीक्षा में 90 छात्रों ने सफलता पाई है। जिनको इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार और एमटेक, पीएचडी में प्रवेश मिलेगा। पहली बार एक साथ 90 छात्रों का गेट में चयन होने पर कालेज प्रबंधन उत्साहित है। वर्ष 2011 में संस्थान में बीटेक में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर सांइस की कक्षाएं शुरू हुई थी। वर्तमान में संस्थान 12 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययरत है।

पहली काउंसिलिंग में 101 ने लिया प्रवेश
जेईई (ज्वाइंट इंटे्रस एक्जामीनेशल) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 101 छात्रों ने पहली कांउसिलिंग में हाइड्रो पावर संस्थान में प्रवेश लिया है। जबकि पालीटेक्नीक से डिप्लोमा हासिल करने वाले छात्रों 53 छात्रों ने बीटेक के द्वितीय वर्ष में लेट्रल इंट्री के माध्यम से प्रवेश लिया है। संस्थान को उम्मीद है कि अभी दो और तीन काउंसिलिंग और होनी बाकी है। जिसमें सभी सीटों प्रवेश हो जाएंगे।
विज्ञापन


कोट
अभी तक 40 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से विभिन्न कंपनियों के लिए चयन हुआ है, जबकि देश की प्रतिष्ठित गेट परीक्षा में पहली बार 90 छात्रों ने सफलता पाई है। अभी तक 101 छात्रों को बीटेक की पहली काउंसिलिंग से चयन हुआ है। 53 छात्रों ने लेट्रल इंट्री से प्रवेश पाया है।
विज्ञापन

-पीएस पांडे, प्लेसमेंट आफिसर हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग संस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें