फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर जिलेभर में किए 25 हजार पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। हरेला पर्व पर जिले की तहसीलों, ब्लाकों, शिक्षण संस्थाओं समेत अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रजाति के 25 हजार से अधिक पौध लगाए गए। विधायक धन सिंह नेगी, डीएम सोनिका ने हेंवल नदी के समीप जड़धार गांव के शिव मंदिर में पौध लगाकर हरेला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक एवं डीएम ने ग्रामीणों को 200 से अधिक फलदार पौध वितरित कर जडधार गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य का भी शुभारंभ किया। विधायक ने हेंवल घाटी में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए सीएमओ को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। 555 स्वास्थ्य सेवा में कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोक गायक रवि गुसाईं एवं पदम गुसाईं ने अपने गीतों के माध्यम से पर्यावरण बचाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख आनंदी नेगी, सीडीओ आशीष भटगांई, बीज बचाओ आंदोलन के विजय जडधारी, सीएम डा. योगेंद्र थपलियाल, डीएफओ डा. कोको रोसे, प्रधान जड़धार रेखा देवी आदि मौजूद थे। श्रीदेव सुमन विवि में कुलपति डा. यूएस रावत, कुलसचिव दिनेश चंद्र, डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य आदि ने हरेला पर विवि परिसर में पौधरोपण किया। नैनबाग में मगरा के समीप वन क्षेत्राधिकारी मनमोहन बिष्ट, थत्यूड़ में थानाध्यक्ष सकल चंद राणा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। नई टिहरी, लंबगांव, प्रतापनगर, घनसाली, चमियाला, जाखणीधार समेत कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों ने हरेला पर्व मनाकर पौध लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें