फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 14 गढ़वाल, गढ़वाल हिरोज और हरियाणा एफसी ने जीते मैच

Fri, 06 Mar 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव के तहत बौराड़ी स्टेडियम में केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव के तहत जनरल केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट के पहले दिन 14 गढ़वाल राइफल, गढ़वाल हिरोज दिल्ली और हरियाणा फुटबाल क्लब की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।

बौराड़ी स्टेडियम में टिहरी झील महोत्सव के पहले के दिन फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने किया। आयोजक समिति के प्रवक्ता अशद आलम ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला 14 गढ़वाल राइफल और दून सिटी फुटबाल क्लब की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच के दौरान दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पेनाल्टी शूट आउट में 14 गढ़वाल राइफल की टीम ने 5-3 से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच यंग स्टार टिहरी और गढ़वाल हिरोज दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया। गढ़वाल हिरोज की टीम ने 6-शून्य से आसानी से मैच जीत लिया। तीसरा मैच हरियाणा एफसी और आरआर एफसी के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए। पेनाल्टी शूट आउट में हरियाणा एफसी की टीम ने 5-3 से मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। विधायक उपाध्याय ने कहा कि केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट पुरानी टिहरी में शुरु हुआ था जिसके बाद टूर्नामेंट से जुड़े लोगों ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से खेल प्रतियोगिता में जरूर प्रतिभाग करने को कहा। टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर चंबा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, दर्शन गुसाईं, बद्री प्रसाद सकलानी, देवेंद्र राणा, संजय घिल्डियाल, अबरार अहमद, राजीव कठैत, हनुमंत महर, मनोज नेगी, सूरी राणा, राकेश भंडारी, सभासद मानवेंद्र रावत, डॉ़ प्रीति पोखरियाल, उर्मिला राणा, सीमा नेगी, नवीन सेमवाल, विनीत उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें