फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी जिले में एक माह में हुई 120 मीट्रिक टन मंडुआ की खरीद

Thu, 06 Nov 2025 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलेट्स मिशन के तहत 31 दिसंबर तक चलेगा खरीदारी अभियान
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले में मंडुआ की खरीद को लेकर इस वर्ष कृषि और सहकारिता विभाग ने बड़े स्तर पर तैयारियां की है। हालांकि पिछले एक महीने से किसानों की मंडुआ बेचने की रफ्तार ज्यादा गति नहीं पकड़ पाई है। मिलेट्स मिशन के तहत जिले के नौ विकास खंड क्षेत्रों में 30 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां किसानों और स्वयं सहायता समूहों से मंडुआ की खरीदारी की जा रही है।

मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि बीते एक माह में 120 मीट्रिक टन मंडुआ की खरीद की जा चुकी है। विभाग किसानों से मंडुआ की खरीद 48 रुपये 86 पैसे प्रति किलो (4,886 रुपये प्रति क्विंटल) की दर से कर रहा है। अभियान आगामी 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। पिछले वर्ष 2024 में जिलेभर में लगभग 2500 किसानों से 616 मीट्रिक टन मंडुआ की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विभाग का लक्ष्य है कि अधिक किसान योजना से जुड़ें और मंडुआ की बिक्री कर आत्मनिर्भर बने। किसान मंडुआ की बिक्री व्यक्तिगत रूप से या स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कर सकते हैं। समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने विशेष बोनस योजना शुरू की है। गांवों से 15 क्विंटल तक मंडुवा संग्रह करने पर 300 रुपये, जबकि 15 क्विंटल से अधिक संग्रह करने पर 150 रुपये बोनस दिया जाएगा। गांवों से क्रय केंद्रों तक मंडुआ पहुंचाने के लिए ढुलान मद में 75 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कृषक समूहों और किसानों से अपील की है कि समय पर अपनी फसल केंद्रों तक पहुंचाएं और समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें