फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में 120 करोड़ से 48 गांवों को जोड़ा गया सड़क से

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों की विकास पुस्तिका ‘विकास के तीन साल बातें कम काम ज्यादा’ का विमोचन किया गया। विधायक डा. धन सिंह नेगी, सीडीओ अभिषेक रूहेला ने पुस्तक का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 48 गांवों के लिए 153 किमी सड़क निर्माण हेतु 120 करोड़ स्वीकृत किए गए। टिहरी झील विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1200 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि रानीचौरी-चंबा, नई टिहरी, काणाताल, घंटाकर्ण, टिपरी, खुरेत पंपिंग योजनाओं के पुनर्गठन व नव निर्माण के लिए 8 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गई। नई टिहरी और चंबा पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रचिंग ग्राउंड के लिए 5.73 करोड़ की धनराशि दी गई है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, जिपं सदस्य विनोद बिष्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, धर्म सिंह रावत, रवि सेमवाल, सुशील बहुगुणा, नरेश नेगी, पंचम तोपवाल, भूपेंद्र चैहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें