फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी खाड़ी में बनेगा 100 बेड का कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बताया कि सीएचसी खाड़ी को 100 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। अस्पताल में आवश्यक उपकरणों के लिए विधायक निधि से एक करोड़ देने की बात कही। बताया खाड़ी अस्पताल में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम को कृषि मंत्री उनियाल खाड़ी पहुंचे। उन्होंने डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उन्होंने डीएम को जल्द सीएचसी खाड़ी में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार करने को कहा। कहा कि नरेंद्रनगर अस्पताल में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन प्लांट की सेवाएं शुरू कर दी गई है।
नरेंद्रनगर अस्पताल में हर दिन उपचार के लिए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उस स्थिति में जरूरत पड़ने पर वहां एक ऑक्सीजन प्लांट ओर लगाया जाएगा। इस मौके पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम युक्ता मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, डा. जगदीश जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें