फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोबरा-चांठी पुल के लोकार्पण पर रहेंगे 10 हजार कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ नवंबर को होने वाले डोबरा-चांठी पुल के लोकार्पण को भव्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। कहा कि पुल के लोकार्पण के दौरान 10 हजार कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में भाजपा ने डोबरा-चांठी पुल को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस की दो बार सरकार रहने पर भी पुल नहीं बना पाई। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि 2007 में भाजपा सरकार ने पुल निर्माण को बजट दिया, लेकिन 2012 में कांग्रेस सरकार के दौरान पुल का निर्माण ठप हो गया। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हर्षमणी सेमवाल ने कहा कि विधानसभा के हर गांव से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य बलंवत रावत, मान सिंह नेगी, शिव सिंह बिष्ट, मुरारी रांगड़, डा. प्रमोद उनियाल, रोशन रांगड़, संजय पैन्यूली, प्रभाकर भट्ट, धनपाल रांगड़, सोहनपाल पंवार, राजवीर कंडियाल, रमेश सेमवाल, सतपाल कलूड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें