गणना प्रपत्र में ये देनी होगी जानकारी
गणना प्रपत्र पर मतदाता का वर्तमान इपिक नंबर, नाम, पता, मतदान केंद्र संबंधी जानकारी और क्यूआर कोड प्रिंट होगा। इसमें एक कॉलम पिछली एसआईआर की मतदाता सूची के विवरण का होगा, जिसमें मतदाता को अपना नाम, 2003 की मतदाता सूची का इपिक नंबर, संबंधी का नाम, संबंधी, जिला, राज्य, विधानसभा की जानकारी देनी होगी।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और ISI, प्रदेश में आतंकी नेटवर्क बिछाने की कर रहे कोशिश
दूसरे कॉलेज में उस संबंधी का नाम, इपिक नंबर, जिला, राज्य आदि की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर आप अपना एसआईआर कराना चाहते हो। तीसरा कॉलम मतदाता का होगा, जिसमें अपनी जन्मतिथि, आधार नंबर वैकल्पिक, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, पिता का इपिक नंबर, माता का नाम, माता का इपिक नंबर, पति या पत्नी का नाम व इपिक नंबर भी देना होगा। अपनी वर्तमान फोटो लगाकर हस्ताक्षर करके इसे बीएलओ के पास जमा कराना होगा। यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका प्रिंट निकालकर भरकर जमा करा सकते हैं।