शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि शनि सिंगणापुर में महिलाओं का प्रवेश होने के बाद ही केरल के मंदिर में भयानक हादसा हुआ है।
इसके साथ ही स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं पूजा करने वालों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साईं पूजा करने की वजह से ही महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति आई है।
अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले स्वरूपानंद सरस्वती के बयान के बाद एक नया विवाद उपजा है। गौरतलब है कि स्वरूपानंद बहुत पहले से साईं पूजा का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा धर्म संसद भी बुलाई थी। शंकराचार्य का कहना है कि साईं हिंदू देवता नहीं है और हिंदुओं को इनकी पूजा नहीं करनी चाहिए।