फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक/महिला मंगल दलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Wed, 25 Nov 2015 05:39 PM IST
अमर उजाला अगस्त्यमुनि।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को खेल मैदान में शुरू तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद़्घाटन ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने किया। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए युवक कल्याण विभाग का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर खेल मैदानों को विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को अधिकाधिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के अवसर मिल सकेंगे। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी ने ग्रामीण खेलों में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के ओपन वर्ग गोला फेंक पुरुष वर्ग में ग्राम कमसाल के अतुल प्रथम रहे। जबकि 100 मीटर में गंधारी गांव के योगेंद्र सिंह व अमित  क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में ग्राम पाली के सचिन ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड में ग्राम गंधारी के अंकित ने प्रथम व अगस्त्यमुनि के अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीन बिष्ट, विमल सती, निर्णायक आलम सिंह नेगी, विपिन रावत, दिनेश मलासी सहित प्रतिभागी टीमों के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें