फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : भरत चौधरी

Sun, 27 Sep 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए तीन दिवसीय लीडरशिप बूट कैंप तिलवाड़ा में आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को समझना जरूरी है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अहम होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन रुद्रप्रयाग के प्रबंधक ने सरकारी योजनाओं, डॉ. आशीष नौटियाल ने सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और कृषि, संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण की के लिए आगे आने को कहा। डॉ. अन्विता ने व्यक्तिगत विकास और कॅरिअर निर्माण की जानकारी दी। दीपक बिष्ट, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्य रागनी नेगी, अजय नौटियाल, स्वस्थ इंडिया के जिला समन्वयक विजय वशिष्ठ आदि ने युवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी अनुष्का पारीक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें