फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने 5.43 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक अखिलेश बगवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस दल जिला मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग कर रहा था। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। युवक के पास से 5.43 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस आरोपी अखिलेश बगवाड़ी निवासी ब्लॉक रोड अगस्त्यमुनि को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी को बीते वर्ष भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी पूर्व में भी ड्रग्स के मामले में जेल जा चुका है। साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई थाने में भी पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें