विजिलेंस से गिरफ्तार डॉ.अंकुर एस ठाकुर का बनता था भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला चिकत्सालय की कोटेश्वर इकाई क्षेत्र में एक युवक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। बताया जा रहा है कि यह युवक हाल ही में विजिलेंस की टीम की ओर से गिरफ्तार डॉ. अंकुर एस ठाकुर के यहां खाना बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
जानकारी के अनुसार संदीप सिंह (32) निवासी मयाली जखोली जनपद रुद्रप्रयाग का दो दिनों से कमरे का दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा संदीप सिंह मृत अवस्था में मिला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पोस्टर्माटम के साथ ही विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। इससे मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक नशे का भी आदी था।