फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों में विवाद कायम, श्रमिकों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। औद्योगिक कंपनियों में लंबित विवादों का निस्तारण करने की मांग को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

श्रमिक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि सिडकुल की भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड, वोल्टास, गुजरात अंबुजा, एलजीबी, बजाज मोटर्स, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीसीएच, करोलिया, इंटार्क, लुकास टीवीएस, पारले, हेंकल, महिंद्रा सीआईई, मंत्री मेटल्स, राकेट रिद्दि सिद्धि, अमूल ऑटो सहित अनेक कंपनियों में समस्याओं को कई बार उठाया। कंपनियों में लंबे समय से औद्योगिक विवाद कायम है। इसका निस्तारण श्रमिक व औद्योगिक हित में बेहद जरूरी है। कोविड-19 के कारण कई कंपनियों की समस्या जटिल और गंभीर है। इन्हें प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जाना जरूरी है। बताया कि कई कंपनियों में कोरोना पॉजिटिव श्रमिकों का वेतन काटा जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, गणेश मेहरा, नंदन सिंह, ठाकुर सिंह, पूरन चंद्र, कुलविंदर सिंह, दिनेश पंत, कुंवर कंडारी, सुरेंद्र कुमार, हरीश सिंह आदि थे। इधर डीएम रंजना राजगुरु ने मोर्चा पदाधिकारियों को एक कमेटी बनाकर विवादों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें