फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महिलाओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चोपता। जगतोली स्थित क्रीड़ा मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव के तीसरे दिन महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान लोकगायिका कंचन भण्डारी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने मेला भवन का निर्माण करने की घोषणा की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी माता पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत का सदैव से योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनकी मजबूती से ही समाज संगठित होता है। इस दौरान उन्होंने दशज्यूला क्षेत्र के गांवों के महिला मंगल दलों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, पवन कुमार, किरण नौटियाल, सोनम देवी, विमला देवी, किरण देवी, रोशनी सती, ग्राम प्रधान सारी हेमलता देवी, प्रधान बजूण सीमा देवी, ग्राम प्रधान इशाला राजेंद्र राणा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें