फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जनसुनवाई में महिलाओं ने बताईं समस्याएं

Wed, 11 Mar 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई - संवाद
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विकास भवन सभागार में बुधवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती और विजया रावत ने महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, भूमि विवाद, वैवाहिक विवाद सहित अन्य समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्या वत्सला सती ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान चार लिखित शिकायतें मिलीं जबकि कुछ मामलों को मौखिक रूप से भी रखा गया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का जीवन विशेष रूप से संघर्षपूर्ण होता है। इसलिए समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शैली प्रजापति, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी, वन स्टॉप सेंटर से रंजना गैरोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें