फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 108 एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Thu, 02 Jul 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में 108 एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे 108 आपातकालीन सेवा को जसोली क्षेत्र से किसी महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती अनीता देवी को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया जाने लगा। इसी दौरान नगरासू के समीप प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला की हालात बिगड़ती देख 108 सेवा में तैनात ईएमटी डॉ. सोनू बैरवाण ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां दोनों की स्थिति सामान्य है। डॉ. सोनू बैरवाण ने बताया कि समय रहते 108 सेवा पहुंचने से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। वहीं परिजनों ने ईएमटी डॉ. सोनू बैरवाण और पायलट प्रेमचंद का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें