रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संचालकों और हॉकरों से तीर्थयात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और सभी हॉकरों का अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के संज्ञान में यात्रियों के साथ कुछ संचालकों और हॉकरों की ओर सेअभद्र व्यवहार की शिकायतें आई हैं। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पंचायत की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी हॉकरों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। वहीं बिना पंजीकरण संचालन करते पाए जाने पर संबंधित संचालक और हॉकर के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिकदंड सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। संवाद