फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डिजिटल यूथ फेस्टिवल के विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 31 Aug 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फिटनेस चैलेंज में मयंक कुमार, यूथ फोटोग्राफी में नवनीत रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। डिजिटल यूथ फेस्टिवल के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। द्वितीय और तृतीय सप्ताह की फिटनेस व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

द्वितीय सप्ताह की फिटनेस चैलेंज पुरुष वर्ग में मयंक कुमार ने प्रथम, दिव्यम चंद्र ने द्वितीय और आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माय उत्तराखंड माय प्राइड सांस्कृतिक चैलेंज में नवनीत भट्ट प्रथम, विवेश कुमार द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। तृतीय सप्ताह की रस्सीकूद फिटनेस चैलेंज में अनुसूया रावत ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। यूथ फोटोग्राफी सांस्कृतिक चैलेंज में नवनीत भट्ट प्रथम, शुभम सिंह नेगी द्वितीय और सोनाक्षी डिमरी तृतीय रहीं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने युवाओं से खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा और जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें