फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में केदारनाथ विस सीट से कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच भाजपा के अंदर विरोध के स्वर भी फूटने लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बाहरी को टिकट न देने की मांग की है। वर्षों से संगठन की सेवा करने वाले स्थानीय को प्रत्याशी बनाया जाए। इस सीट पर पहले ही पार्टी के संभावितों की संख्या दस पार हो चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा की बूथ मैनेजमेंट व चुनाव प्रबंधन को लेकर रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। इस मौके पर मुख्य वक्ता व हिमाचल खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करने को कहा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार पर जोर देते गांव-गांव भ्रमण कर जनजन से संपर्क करने को कहा। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी विस चुनाव में बाहरी प्रत्याशी किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं होगा। उन्होंने वर्षों से संगठन की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं में से प्रत्याशी बनाने की बात कही।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत आगामी विस चुनाव में केदारनाथ विस से चुनाव लड़ सकते हैं। इन सबके बीच भाजपाइयों ने बाहरी प्रत्याशी के विरोध की खुली हुंकार भर दी है। इस संबंध में भू-कानून संशोधन समिति के सदस्य अजेंद्र अजय ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाएं उजागर की हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बत्र्वाल, केदारनाथ विस प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, बीस सूत्री कार्यक्रम की पूर्व उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंड़ी प्रसाद भट्ट, पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री, जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, वीर सिंह बुडेरा, ममता नौटियाल, जयंती कुर्मांचली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें