फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण में कहीं मनमानी तो कहीं विभागीय परिसंपत्तियां बनी रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां कार्यदायी संस्था द्वारा कई जगहों पर मनमानी तरीके से कटिंग की जा रही है, वहीं, बिजली के पोल, पाइप लाइन व पेड़ों का निस्तारण नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी, महामंत्री अशोक चौधरी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष कांता नौटियाल, प्रकाश रावत, शैलेंद्र गोस्वामी, नपा सभासद सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी आदि ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि कार्यदायी संस्था से हाईवे का निर्माण तय मानकों के तहत करने को कहा है, जिससे किसी व्यापारी व स्थानीय निवासी को अपने प्रतिष्ठान व भवन से संबंधित दिक्कत न हो। उन्होंने हाईवे निर्माण की जद में आ रही परिसंपत्तियों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें