फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मोटे अनाज को व्यापक बाजार कराएंगे उपलब्ध

Thu, 22 Oct 2026 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मयकोटी में पारंपरिक विरासत का पुनरुद्धार विषय पर हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद के पारंपरिक मोटे अनाजों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज जवाहर नगर, मयकोटी में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज को वैज्ञानिक तकनीक और बेहतर विपणन के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे स्थानीय किसानों, महिला समूहों और युवाओं की आजीविका मजबूत होगी।
विज्ञापन

केदारनाथ हिमालय से वैश्विक बाजारों तक महिला एवं युवा सशक्तीकरण के माध्यम से मोटे अनाजों की पारंपरिक विरासत का पुनरुद्धार विषय पर कार्यशाला हुई। इसका आयोजन रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी, उत्तराखंड और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के माध्यम से हुआ। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. सचिन नेगी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और आकर्षक पैकेजिंग से जोड़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून के निदेशक डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दरमोड़ा, ओमप्रकाश सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह बर्त्वाल, अर्जुन नेगी, अमित प्रदाली, मानवेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें