फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में मानसूनी बारिश में जलभराव, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
रुद्रपुर में करतारपुर मार्ग के पास धान की रोपाई करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। बारिश के कारण रविवार को जिले में जगह-जगह जलभराव हुआ जबकि खेतों में धान की रोपाई के समय बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में कुल 30.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में सुबह साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास, गल्ला मंडी रोड, अग्रसेन चौक, बाटा चौक, गोल मार्केट और गांधी पार्क में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर नगर निगम की नालियां चोक हो गईं। बाजार क्षेत्र और कॉलोनियों की नालियों का पानी सड़कों पर आ गया और कई स्थानों पर कीचड़ की समस्या भी रही। शहर की मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में कुछ मकानों में बरसाती पानी घुसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के कारण किसानों को धान की रोपाई के पानी की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके साथ ही पूर्व हो चुकी धान की रोपाई के लिए बारिश फायदेमंद रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि सोमवार को जिलेभर में 30.2 एमएम बारिश हुई। सोमवार को भी जिले में मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के कारण के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास में जलभराव के बीच गुजरते वाहन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें