फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान जागरूकता अभियान हुआ तेज

Sun, 08 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही जिला निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां जोरों पर है। जनता को मतदान करने के लिए पोस्टर व बैनरों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


15 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। ऐसे में प्रशासन की ओर से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे है।

वर्ष 2012 में जनपद में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार निर्वाचन विभाग की ओर से 80 प्रतिशत तक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इन दिनों जिला मुख्यालय में नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें