फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल यंग स्टार क्लब बोरा जीता

विज्ञापन
तल्लानागपुर महोत्सव के अंतिम दिन लोक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव महिला मंगल दलों के लोकगीत, लोकनृत्य और लोक कवि सम्मेलन के साथ सपंन्न हो गया है। महोत्सव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में यंग स्टार क्लब बोरा ने ग्राम पंचायत बावई को हराकर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

शनिवार को महोत्सव के अंतिम दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया। जिला पंचायत सदस्य शीला रावत व सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि तल्लानागपुर मेला प्रतिवर्ष भव्य रूप ले रहा है।
इस मौके पर नवाकुंर साहित्यिक संस्था के कवि सुधीर बर्त्वाल, राजपाल पंवार, गोविंद पंवार, नितीश भंडारी, शैलेंद्र बर्त्वाल, मनोज बिष्ट, अमित राणा, नंदन सिंह राणा, लक्ष्मी नेगी व बलदीप बर्त्वाल आद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें