ग्राम पंचायत रूंगसी के सिलकोट गांव में वनाग्नि की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणउन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
बुधवार दोपहर को जंगल में लगी आग के सिलकोट गांव के निकट पहुंची गई। इस दौरान गांव के 70 वर्षीय भगवान सिंह घर से कुछ दूर स्थित अपने घास के बाड़े को वनाग्नि से बचाने के लिए अकेले चले गए। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें अकेला जाते देखा तो वे भी आग बुझाने निकल गए। जब तक वे पहुंचे, वृद्ध आग की लपटों में घिर गए थे। बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला। मौके पर मौजूद ग्रामीण गोविंद सिंह और मदन सिंह ने बताया कि उन्हें निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया है।
डाक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर की बात कही है। पीड़ित के चारों बेटे नौकरी पर अन्यत्र हैं। इधर, डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि मामले में पूरी जानकारी ली जा रही है।