फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा दिग्दर्शिका अपडेट नहीं

Thu, 28 Apr 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की यात्रा दिग्दर्शिका एवं सूचना निदर्शिनी अपेडेट नहीं है। इस पुस्तिका में रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह, सीओ जीबी पांडे और जिला पूर्ति अधिकारी भूपाल सिंह मटूड़ा दर्शाए गए हैं। जबकि इस सबके तबादले हुए अर्सा हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अपने विश्राम गृहों में उपलब्ध कराई गई यात्रा दिग्दर्शिका एवं सूचना निदर्शिनी को अपडेट नहीं किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक जेबी पांडे का मई 2014 में रुद्रप्रयाग से स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन पुस्तिका में उन्हें जनपद का सीओ बताया गया है। यहीं नहीं, विद्यालयी शिक्षा, कार्मिक सचिव डी-सेंथिल पांडियन को हरिद्वार का जिलाधिकारी बताया गया है। जबकि वे करीब डेढ़ वर्ष पहले शासन में स्थानांतरित हो चुके हैं।

पुस्तिका में चारधाम यात्रा के संबंधित जिलों के पुलिस, खाद्य, स्वास्थ्य विभाग के उन अधिकारियों का नाम व फोन नंबर अंकित हैं, जो 2014 या 2015 में यहां तैनात थे। पीके गौतम को पौड़ी का पर्यटन अधिकारी बताया गया है, जबकि उन्हें रुद्रप्रयाग में छह माह से अधिक समय हो गया है। यहीं नहीं स्वास्थ्य, खाद्य, जलसंस्थान सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के नाम अपडेट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


अभी नई पुस्तिका छपी नहीं है, जिससे विश्राम गृहों में पुरानी पुस्तिका  है। संबंधित अधिकारियों से यात्रियों को सही जानकारी देने को कहा गया है। - एके द्विवेदी, अपर निदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें