फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मैखंडा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने मैखंडा में अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने एनएच व कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएच और कार्यदायी संस्था की ओर से हाईवे के निर्माण में मनमानी की गई है। वन व ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना ही उनकी परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। परियोजना के तहत हाईवे के निर्माण में सार्वजनिक पैदल मार्ग, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, गौशालाएं, पेयजल स्रोत व खेतों को क्षतिग्रस्त कर लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया गया है। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजराम सेमवाल ने कहा कि एनएच ने हाईवे से लगे गांवों के परिसंपत्तियों को बिना वन व ग्राम पंचायत की अनुमति व अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त किया है जो नियम के विरुद्ध है। संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली गई। इस कारण ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। कार्यदायी संस्था की ओर से डंपिंग जोन में भी क्षमता से अधिक मलबा डाला जा रहा है जो बरसात के सीजन में अनहोनी का कारण बन सकता है। उन्होंने एनएच व कार्यदायी कंपनी पर राजमार्ग की चौड़ाई में भी अनियमिततता बरतने का आरोप लगाया। धरनास्थल पर गांव कमेटी के अध्यक्ष विक्रम लाल, बीरेंद्र गोस्वामी, प्रेम सिंह, माणिक लाल, राधे लाल, अषाढ़ सिंह, दौलत सिंह समेत ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं। दूसरी तरफ सेरसी में अखिल भारतीय किसान सभा का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठने वालों में गांव कमेटी के अध्यक्ष सूरज लाल, मनोरी लाल, खीमानंद गोस्वामी, विष्णुदत्त सेमवाल, मंगला देवी, मदन लाल, संदीप गोस्वामी, रामेश्वर प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें