फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स सिग्मा का चिकित्सा दल केदारनाथ पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी प्रस्तावित यात्रा को लेकर सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की सात सदस्यीय मेडिकल टीम केदारनाथ पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को संस्था के निदेशक डॉ. प्रदीप भारद्वाज के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल केदारनाथ पहुंचा। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने तक धाम में पूरा चिकित्सकीय प्रबंधन तैयार कर दिया जाएगा। बाबा के दर्शन को धाम आने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। दल में दो महिला चिकित्सक भी शामिल हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ केदारनाथ में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस बार केदारनाथ में ऑक्सीजन सिलिंडर, कंस्ट्रेटर और वेंटिलेटर की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। टीम ने जिलाधिकारी मनुज गोयल व सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला से भेंट करते हुए उन्हें संस्था की तरफ से प्रतीक चिह्न भी भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें